- रखें साइड में कल महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपये
- महिला सशक्तीकरण के लिए लाडकी बहिन योजना की शुरुआत
- 21 से 65 वर्ष की उमर की महिलाएं कर सकती हैं आवेदन
Ladki Bahin Yojana: कल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र सरकार दो महीनों की किश्त का भुगतान करेगी। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को 8 मार्च 2025 तक 3000 रुपये की राशि (1500 रुपये प्रति माह) उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। यह वित्तीय सहायता उन सभी महिलाओं के लिए है जो इस योजना के तहत पंजीकृत हैं।
महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री, अदिती तटकरे, ने बताया कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। फरवरी और मार्च की किश्तें एक साथ जारी की जाएंगी।
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना का उद्देश्य
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना, महाराष्ट्र सरकार की पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। योजना के अंतर्गत:
- पात्र महिलाओं को हर महीने सीधा 1500 रुपये का वित्तीय सहायता मिलता है।
- यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से वितरित की जाती है।
- पात्रता की आयु सीमा 21 से 65 वर्ष है।
कितनी महिलाएं हैं इस योजना की लाभार्थी?
इस योजना के अंतर्गत, करीब 2.43 करोड़ महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। यह योजना हर महीने राज्य के खजाने पर लगभग 3,700 करोड़ रुपये का बोझ डालती है। योजना को राज्य में चुनावी प्रक्रिया में भी महत्वपूर्ण माना गया। भाजपा सरकार ने योजना के तहत मंथली राशि बढ़ाकर 2100 रुपये करने का वादा किया है। वर्तमान में, सभी लाभार्थियों को 1500 रुपये मिलते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जो:
- 21 से 65 वर्ष की आयु वर्ग में हैं।
- परिवार की वार्षिक आय 2,50,000 रुपये से कम हो।
अर्थात, यदि आपकी पारिवारिक वर्ष आय इस सीमा में है, तो आप लाडकी बहिन योजना का लाभ उठा सकती हैं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस योजना से जुड़े निर्णय ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक कदम बढ़ाया है, जिससे लाखों महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो सकेंगी।