दिल्ली महिला समृद्धि योजना में बड़ा बदलाव – महिलायें बैंक खाते से नहीं निकाल पायेंगी पूरे ₹2500, लेकिन होगा बड़ा फायदा

Delhi's Mahila Samridhi Yojana offers ₹2500 monthly aid to women with partial withdrawal via CBDC wallet and recurring deposit account with lock-in period.

🎧 Listen to Audio Summary*: महिला समृद्धि योजना: आर्थिक सुरक्षा के लिए नया बदलाव।
Your browser doesn't support audio playback.
  • दिल्ली सरकार की महिला समृद्धि योजना महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक मदद देने के लिए कुछ ही समय में लॉन्च होने वाली है।
  • ₹2500 में से कुछ राशि सीधे निकाली जा सकेगी, जबकि बाकी राशि एक आवर्ती जमा (RD) खाते में लॉक इन पीरियड के साथ जमा होगी।
  • 5,100 करोड़ के बजट से लगभग 17 लाख महिलाएं फायदा उठाएंगी, केवल एक महिला प्रति परिवार आवेदन कर सकती है।

Delhi Mahila Samriddhi Yojana Latest Update: महिला समृद्धि योजना दिल्ली सरकार की एक नई योजना है जिसके तहत महिलाओं को महीने में ₹2500 की आर्थिक मदद दिए जाने का बीजेपी सरकार द्वारा वादा किया गया था। ये योजना खासकर बीपीएल व अंत्योदय श्रेणी की महिलाओं के लिए है, जिनके पास दिल्ली का राशन कार्ड है। योजना में राशि का एक हिस्सा सीधे सीबीडीसी वॉलेट में मिलेगा, जबकि बाकी राशि एक आवर्ती जमा (Recurring Deposit Account) खाते में लॉक इन पीरियड के साथ जमा होगी। इस योजना का मकसद महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा बढ़ाना और उनके सामाजिक सम्मान को बढ़ाना है।

महिला समृद्धि योजना

दिल्ली सरकार द्वारा जल्द ही महिला समृद्धि योजना शुरू की जाएगी ताकि बीपीएल और अंत्योदय परिवारों की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें। योजना के तहत हर महीने ₹2500 की आर्थिक मदद महिलाओं को दी जाएगी, जिससे उनके रोज़मर्रा के खर्चों में राहत मिलेगी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता देना और उन्हें नियमित वित्तीय सहायता देना है, जिससे उनकी जीवनशैली बेहतर हो सके।

क्या है योजना में बड़ा बदलाव?

महिला समृद्धि योजना को लॉन्च करने से पहले इस योजना में महिलाओं के लिए एक बड़ा बदलाव किया जा रहा है। इस नए बदलाव के तहत 2500 रुपये में से कुछ राशि सीधे उनके सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) वॉलेट में भेजी जाएगी। यह राशि महिलाएं हर महीने निकाल सकती हैं। और बाकी राशि एक आवर्ती जमा (Recurring Deposit) खाते में जमा कराई जाएगी, जिसमें लॉक इन पीरियड होगा। इस लॉक इन पीरियड के दौरान, महिलाएं इस पैसे को निकाल नहीं पाएंगी, जिससे वह बचत करने की आदत विकसित कर सकेंगी और उनकी आर्थिक सुरक्षा बढ़ेगी।

Recurring Deposit खाते की लॉक इन अवधि और फायदे

आवर्ती जमा खाते में हर महीने एक निश्चित राशि जमा होगी, जो लॉक इन पीरियड के दौरान सुरक्षित रहेगी। इस अवधि खत्म होने पर ही राशि निकाली जा सकती है। आमतौर पर यह अवधि 1 से 5 साल तक होती है। इस योजना के तहत जमा राशि पर ब्याज भी मिलेगा, जो महिलाओं के लिए अतिरिक्त फायदा है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली आयुष्मान भारत योजना: अब गरीबों को मिलेगा ₹10 लाख का बीमा, ऐसे करें आवेदन

पात्रता मानदंड और आवेदन की योग्यता

इस योजना के लाभ पाने के लिए महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए। वह दिल्ली में बीपीएल या अंत्योदय परिवार से होनी चाहिए और उसके पास राशन कार्ड होना जरूरी है। योजना में प्रति परिवार केवल एक महिला ही आवेदन कर सकती है, जो परिवार की सबसे बड़ी महिला होगी। साथ ही, उस महिला के परिवार के सभी बच्चों का टीकाकरण पूरा होना चाहिए या वे टीकाकरण कार्यक्रम का पालन कर रहे हों। यदि ये शर्तें पूरी नहीं होंगी तो योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।

योजना का बजट और लाभार्थियों की संख्या

प्रावधानविवरण
बजट आवंटन₹5,100 करोड़
लाभार्थियों की संख्यालगभग 17 लाख महिलाएं
पात्र आयु सीमा21 से 60 वर्ष
योजना स्वीकृति तिथि8 मार्च 2025

इस योजना का संचालन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंत्री समूह द्वारा तय नियमों के अनुसार किया जाएगा। जितनी महिलाएं पात्र होंगी, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। यह कदम महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Leave a Comment